Bank Holiday: सभी राज्यों में बैंक की छुट्टियों की लगातार 3 से 4 दिन की छुट्टी, देखें कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

Bank Holiday: इस बार बैंको में लगातार 3 से 4 दिन की छुट्टी रहने वाली है। यह हॉलिडे कुछ स्टेट में अलग-अलग होगा इसलिए पहली ऑफिसियल अनाउंसमेंट जरूर से चेक कर ले।

Bank Holiday
Bank Holiday

दीपावली का त्योहार नजदीक है और इसके साथ ही कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं। अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें क्योंकि इस साल दीपावली के दौरान कई दिनों तक बैंकों में काम नहीं होगा। खासतौर पर कर्नाटक और महाराष्ट्र में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में भी 3 या 2 दिन की छुट्टियां रहेंगी जिसके चलते बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।

अक्टूबर के अंत में बैंक की छुट्टियां

26 और 27 अक्टूबर:
दीपावली की छुट्टियों से पहले ही 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 27 अक्टूबर को रविवार है जिस दिन भी सभी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप 26 और 27 अक्टूबर के बीच बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाह रहे हैं तो आपको अपने काम पहले ही निपटा लेना चाहिए।

31 अक्टूबर:
31 अक्टूबर को दीपावली, काली पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और नरक चतुर्दशी के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, गोवा जैसे राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

नवंबर की शुरुआत में भी छुट्टियां

1 नवंबर:
दीपावली के अलावा 1 नवंबर को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में कुट उत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर:
2 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दीपावली के बाद बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

कई राज्यों में लगातार चार दिन तक बैंक बंद

विशेष रूप से कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में भी 3 दिन की छुट्टियां रहेंगी जैसे कि उत्तराखंड और सिक्किम में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक बैंक बंद रहेंगे।

दीपावली के मौके पर बैंक की लगातार छुट्टियों के कारण अगर आप किसी बैंकिंग काम के लिए इंतजार कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप इसे पहले ही निपटा लें। बैंक की छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं लेकिन अगर आपको बैंक शाखा जाकर कोई काम करना है तो छुट्टियों से पहले ही योजना बना लें।

इस साल दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन कुछ जगहों पर पंचांग और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अंतर के चलते दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। काशी के पंडितों के अनुसार कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को शुरू हो रही है और इस दिन दीपावली मनाई जाएगी।

Leave a Comment