RSMSSB Hostel Superintendent Grade 2 Result 2024: RSMSSB ने राजस्थान हॉस्टल सुपरीटेंडेंट ग्रेड-2 भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 335 पदों पर होने वाली इस भर्ती के तहत आवेदन किया था वे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट 15 अक्टूबर 2024 को जारी कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, रिक्तियों की संख्या, और परिणाम जारी होने की तारीख जैसी जानकारी शामिल है। इस भर्ती अभियान के तहत 335 पदों को भरा जाएगा।
राजस्थान छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 335 पदों के लिए किया गया था जिसमें 314 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और 21 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित किए गए थे। इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लिए किया गया था और परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई थी।
RSMSSB Hostel Superintendent Grade 2 Result 2024 कैसे चेक करें?
Step 1: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर “Results” टैब पर क्लिक करें जो आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां सभी जरूरी लिंक्स दिए होंगे।
Step 3: उसके बाद वहां पर दी गई Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 : Merit List of Qualified Candidates के लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अब आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Step 5: अपने रोल नंबर की खोज के लिए Ctrl+F या Find in Page बटन दबाएं और रोल नंबर चेक करें।
RSMSSB Hostel Superintendent Grade 2 Cut Off 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। यह कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित की गई है जो उम्मीदवारों की योग्यता और पदों की संख्या पर आधारित है। नीचे टेबल में विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ मार्क्स दी गई है :
श्रेणी | कटऑफ अंक (Non-TSP) | कटऑफ अंक (TSP) |
---|---|---|
सामान्य वर्ग | 75 | 70 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 70 | 65 |
अनुसूचित जाति | 65 | 60 |
अनुसूचित जनजाति | 60 | 55 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 72 | 68 |
RSMSSB Hostel Superintendent Grade 2 Result 2024 Direct Link
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। बोर्ड द्वारा यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है। उम्मीदवार Rajasthan Hostel Superintendent Grade 2 Result का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।